NATIONAL
NEW DELHI
देश में कोरोना वायरस के 195 मामलों की पुष्टि, पांच की मौत
Friday, March 20, 2020
Edit
![]() |
TPT |
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 195 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह बताया कि देश में कोरोना के 195 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 163 मरीज भारतीय हैं, जबकि 32 विदेशी नागरिक हैं। इसके कारण देश भर में पांच लोगों की मौत हो गयी है और 20 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में अब तक विश्व के 150 से अधिक देश आ चुके हैं। भारत में कोरोना के अब तक 195 मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।
Previous article
Next article