भारत में 69 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, भारत आने के सभी वीजा कैंसिल

69-affected-of-corona-virous-in-india
TPT


नई दिल्ली। कोरोना वायरस अब भारत को परेशान करने लगा है। एक महीने के भीतर भारत में 69 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। धीरे-धीरे ये संख्या बढ़ने लगी है. सरकार इस वायरस से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार संघ शासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर में एक कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। इसी तरह तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव केस मिला है। मंत्रालय का कहना है कि सबसे ज्यादा 17 लोग केरल में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा में 14 मामले हैं। 


हालांकि हरियाणा में एयरपोर्ट और बीपीटीपी जांच शिविर की वजह से ज्यादा मामले दिख रहे हैं। उधर कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने 13 मार्च से भारत आने के सभी वीजा कैंसिल कर दिए हैं। अब कोई भी सैलानी या यात्री एक महीने तक भारत में प्रवेश नहीं कर सकता। 

साथ ही देश में मौजूद सैलानियों के जल्द से जल्द नजदीकी ऑफिस में संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। अब भारत आने के लिए केवल राजनायिकों और यूएन कर्मचारियों को ही वीजा दिया जाएगा। इनके अलावा सभी के वीजा सस्पेंड कर दिए हैं।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3