जाने क्यों पति के शव को अस्पताल से लाने के लिए एक पत्नी को बेचनी पड़ी बकरी



Know-why-a-wife-had-to-sell-a-goat-to-bring-her-husband-body-from-the-hospital
TPT

लातेहार जंगल में लकड़बग्घे ने देवचरण सिंह पर हमला कर दिया था। वह उससे भिड़ गए। लकड़बग्घा भाग तो गया लेकिन देवचरण गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया। करीब दो हफ्ते के इलाज के बाद देवचरण की मौत हो गई। देवचरण की पत्नी चरकी देवी का आरोप है कि उनकी मौत वन विभाग की उपेक्षा, पैसे की कमी व रिम्स में इलाज में लापरवाही से हुई है।


उसने कहा कि पैसे के अभाव में दवा खरीदने में परेशानी हो रही थी। पति के इलाज में उसके घर के बैल-बकरी बिक गए। रिम्स से शव घर लाने के लिए नर्स से एंबुलेंस की मांग की। लेकिन नहीं मिला।





मजबूरी में एक और बकरी बेचकर पैसे का इंतजाम किया। तब जाकर शव लाने वाला वाहन का किराया भुगतान किया गया। बगैर पोस्टमार्टम के शव गांव लाया गया और दाह संस्कार किया गया। देवचरण लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह पंचायत निवासी थे।




Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3