BALLIA
STATE
बलिया में दो लोगों के विवाद में चली गोली से छत पर खड़ा युवक घायल
Sunday, March 22, 2020
Edit
![]() |
TPT |
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दो पक्षों में वाद विवाद के दौरान फायरिंग के चलते छत पर खड़े एक युवक को गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस द्वारा फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
शनिवार की रात पियरौटां गांव निवासी राजीव सिंह रामपुर गांव गये थे। संतोष गुप्ता (33 वर्ष) के घर के समीप किसी मामले को लेकर उसका विमलेश पांडेय से वाद विवाद हो गया। वाद विवाद के दौरान कट्टा से हुई फायरिंग के चलते छत पर खड़े संतोष गुप्ता को आंख के पास गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ शैलेश सिंह मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और घायल संतोष गुप्ता को सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के पश्चात तत्काल उसे बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा राजीव सिंह उर्फ पुप्पू सिंह को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
Previous article
Next article