BALLIA
STATE
बलिया पुलिस ने पति को छोड़कर आई महिला की शादी कराई प्रेमी से
Monday, March 23, 2020
Edit
TPT |
बलिया। प्रेमी संग रहने की जिद पर पहले पति, फिर मायके वालों को छोड़ने वाली एक महिला की पुलिस ने शनिवार को प्रेमी के साथ दुर्गा मंदिर में शादी करवा दी। पुलिस के समझाने पर दोनों के परिवार वाले भी इसमें शामिल हुए। मामला हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ पुलिस चौकी के एक गांव की है।
यह भी पढ़ें: दो के विवाद में चली गोली से छत पर खड़ा युवक घायल
शनिवार को रामगढ़ पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलवाया और समझाया। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हुए तो पुलिस चौकी के बगल में स्थित मां दुर्गा भवानी के मंदिर में पंडित रामानंद तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रेमी और प्रेमिका की शादी करा दी। इस मौके पर पुलिस के साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: कोरोना की लड़ाई में सरकार का साथ दे
चौकी इंचार्ज रामगढ़ पंकज सिंह ने बताया कि लड़की की मां ने एक शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें आरोप लगाया था कि संबंधित युवक (प्रेमी) करीब पांच साल से उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक व युवती को शनिवार को रामगढ़ पुलिस चौकी ले आई। पुलिस चौकी में जब दोनों ने साथ रहने की बात कही तो उनके परिवार वालों को बुलाया गया और उनके बालिग होने की जानकारी देते हुए शादी के लिए कहा गया। पहले तो वे तैयार नहीं थे, लेकिन काफी समझाने-बुझाने पर तैयार हो गए।
Previous article
Next article