NATIONAL
यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों को फांसी पर किया खुशी का इजहार
कोरोना वायरस के भय ने सेल्समैन की ली जान परिजनों में मचा कोहराम
Saturday, March 21, 2020
Edit
![]() |
TPT |
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल में काम करने वाले रामदरबार निवासी सेल्समैन अजय कुमार ने गुरुवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट तो नहीं मिला है लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि कारोना के चलते एलांते मॉल बंद होने के बाद से वह परेशान था। उसे डर था कि कहीं उसकी नौकरी न चली जाए।
गुरुवार रात करीब 10 बजे सेक्टर 31 थाना पुलिस को सूचना मिली कि राम दरबार स्थित एक मकान में युवक ने घर में फंदा लगा लिया है। जांच में सामने आया कि युवक का नाम अजय है। पुलिस के अनुसार, वह एलांते मॉल स्थित एक शोरूम में सेल्समैन था। वह करीब चार दिन पहले मध्य प्रदेश से आया था। राम दरबार में वह किराए के मकान पर पत्नी के साथ रह रहा था।
गुरुवार रात अजय की पत्नी पास के मंदिर में माथा टेकने गई थी। इस दौरान वह घर पर अकेला था। तभी अजय ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस वक्त लगा जब उसकी पत्नी मंदिर से दर्शन कर घर आई। फिलहाल जीएमसीएच-32 में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Previous article
Next article