NATIONAL
NEW DELHI
देश में लगातार बढ़ रहा है कोरोना वायरस का कहर
Tuesday, March 31, 2020
Edit
TPT |
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर देश में भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के अंदर यहां 12 लोगों ने अपनी जान गवाई है और 121 नए कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना के कारण भारत में मरने वालों की संख्या 37 हो गई है और 1347 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 137 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1167 लोगों का उपचार किया जा रहा है।
बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र में 2 लोगों की मौत हुई। पुणे में 52 साल के मरीज और मुंबई में 80 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा दिया। इसके साथ ही यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक 220 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर में 41 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ा।
Previous article
Next article