ट्रेलर ट्रक और जीप की टक्कर में 11 लोगों की मौत, तीन घायल

eleven-died-in-road-accident-in-rajsthan
फोटो-ANI


राजस्थान। जोधपुर जिले के बालोतरा-फलौदी राजमार्ग पर एक ट्रेलर ट्रक और जीप की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन लोग घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चार पुरुष छह महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। 

यह भी पढ़ें: कोरोना के भय से 12.29 लाख यात्रियों ने रद्द की रेल यात्रा

 मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के शिकार हुए लोगों में एक नवविवाहित जोड़ा भी बताया जा रहा है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3