STATE
चार वर्ष के बालक ने इस कारण से बत्तीस वर्ष की महिला को बताया अपनी पत्नी
Saturday, March 21, 2020
Edit
![]() |
TPT |
जिंद। एक चार वर्ष का बच्चा अपने पुनर्जन्म की बातें बता कर वहां का एक व्यक्ति होने का दावा करता है। इससे आसपास के सभी क्षेत्रों में चौका देने वाला माहौल बना हुआ है। जींद के गांव जलालपुर में एक चार साल के बच्चे ने अपने पुनर्जन्म की सारी बातें अपने घर वालों को बता कर अचंभे में डाल दिया है।
चार वर्ष पहले यह बच्चा विनोद और मसिंद के घर पैदा हुआ। वे बच्चे के जन्म से बहुत खुश थे और उसका नाम रखा लविश। उसके माता पिता का कहना है कि जब वह ढाई साल का था तभी से रामराई जाने की जिद किया करता था। उसके माता-पिता को शक हुआ कि उसे पुनर्जन्म की बातें याद आ रही है इसलिए वे रामराई जाने की जिद करता है।
लविश के माता-पिता ने बिल्कुल भी देर नहीं की और उसे रामराई गांव लेकर गए। वहां जाकर उसने पूर्व जन्म के अपने परिवार जनों को ही नहीं बल्कि अपने पड़ोसियों तक को पहचान लिया। इतना ही नहीं बल्कि वह अपने परिवार जनों के साथ उस जगह पर भी गया जहां पर उसकी करंट लगने की वजह से मृत्यु हो गई थी। यह सब देखने के बाद उसकी 32 साल की पूर्व जन्म की पत्नी फूट- फूट कर रोने लगी। उसने अपने पुनर्जन्म की सारी बातें उन लोगों को बतायी।
![]() |
TPT |
ज्योति स्वरूप का पूरा परिवार रामराई में रहता था उनका बेटा था उसका नाम संदीप था। जिसकी मृत्यु 26 जुलाई 2004 को करंट लगने की वजह से हो गई थी। उस समय वह 14 वर्ष का था और 11वीं कक्षा में पढ़ता था। उस समय के तस्वीर लविश को दिखाई गई और उसने कहा यह तो मेरी पुनर्जन्म की तस्वीर है।
Previous article
Next article