NATIONAL
NEW DELHI
मंगलवार आधी रात से देश में सभी घरेलू उड़ानों पर रोक
Monday, March 23, 2020
Edit
TPT |
नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए अब घरेलू उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। नागरिक उड्डयन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार आधी रात से देश में सभी उड़ानों पर रोक लगा दिया गया है। इस दौरान कार्गो फ्लाइट पर पाबंदी लागू नहीं होगी।
बता दें कि आजादी के बाद ऐसा कई बार हुआ है, जब देश की रफ्तार थम गई हो। लेकिन ये पहली बार ही हुआ है कि केंद्र सरकार ने पहले जनता कर्फ्यू लगाया हो और उसके बाद एक-एक करके दर्जन से अधिक राज्यों ने लॉकडाउन कर दिया हो। सरकारों की सबसे बड़ी चुनौती 130 करोड़ में से अधिक से अधिक लोगों को घरों में रखना है।
Previous article
Next article