पत्नी को मायके जाने से रोकने के लिए पति ने किया कुछ ऐसा कि मचा कोहराम



husband-injured-himself-to-stop-to-go-his-wife
प्रतीकात्मक फोटो (TPT)

वाराणसी। सेवापुरी थाना क्षेत्र के बरेमा गांव में पत्नी की विदाई करने से नाराज पति रिंकू प्रजापति पुत्र फिरों प्रजापति ने देर रात अपने गले पर ब्लेड से वार कर गंभीर रूप से अपने आप को घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिए हैं।

कुछ दिन पूर्व रिंकू की शादी हुई थी। रिंकू के ससुराल वाले शनिवार को विदाई कराने के लिए आए थे। रविवार की सुबह पत्नी की विदाई होने वाली थी,। इसी बीच रिंकू अपनी पत्नी की विदाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में जमकर विवाद भी हुआ। 


रात में रिंकू ने पत्नी से नाराज होकर अपने गले पर ब्लेड से वार कर अपने को लहूलुहान कर लिया। घटना की जानकारी हुई तो पत्नी चिल्लाना शुरु कर दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो सन्न रह गए। उन्होंने उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी बीच रिंकू की पत्नी ससुराल से मायके नहीं जा सकी

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3