NATIONAL
NEW DELHI
जनता कार्फ्यू का असर राजधानी सहित अन्य राज्यों की सड़कें पड़ी सुनसान
Sunday, March 22, 2020
Edit
![]() |
TPT |
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज देश में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' रहेगा। इसका असर देखने को मिलने लगा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिलने लगा है। यहां सड़कें सुनसान पड़ी हुई हैं।
पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर कहा 'जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है। मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा। बता दें कि ये 14 घंटे पूरे देश के लिए बेहद अहम हैं। इस दौरान देशवासियों का संयम एक बड़ी महामारी के चक्र को तोड़ने में सहायक हो सकता है।'
Previous article
Next article