BALLIA
STATE
बलिया में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Sunday, March 15, 2020
Edit
TPT |
बलिया। राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पर स्थित बहादुरपुर ढाले पर शनिवार की देर शाम करीब बैरिया से बलिया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर नई बस्ती हरिहरपुर निवासी अशोक राम (40) पुत्र स्व. तिमिल राम नगवा से मजदूरी करके घर लौट रहा था। वह जैसे ही बहादुरपुर ढाले पर टेम्पो से उतरकर सड़क पार कर रहा था कि बैरिया से बलिया की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी ने बनाई 2022 की रणनीति
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अशोक को जिला अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्रामीणों में एन एच 31 को जाम कर दिया। मौके पर हल्दी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राघवराम यादव व दुबहर थानाध्यक्ष रंजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर अश्विन श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार भी पहुंचे थे।
Previous article
Next article