CRIME
बदायूं। बदायूं जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अहिरटोला की रहने वाली आरती को उसके पति चंद्रपाल ने लाइसेंसी बंदूक से दो गोलियां मार कर महज इस बात पर मौत के घाट उतार दिया कि चाय में चीनी कम थी। आरोपी पति को पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पति ने पत्नी को मामूली बात पर मारा गोली कारण हैरान कर देने वाला
Saturday, March 21, 2020
Edit
![]() |
TPT |
बदायूं। बदायूं जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अहिरटोला की रहने वाली आरती को उसके पति चंद्रपाल ने लाइसेंसी बंदूक से दो गोलियां मार कर महज इस बात पर मौत के घाट उतार दिया कि चाय में चीनी कम थी। आरोपी पति को पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पति चंद्रपाल ने चाय कम मीठी होने की बात कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद आरती सब्जी काटने चली गई, लेकिन चंद्रपाल लगातार बात को बढ़ाता रहा।आरती ने कुछ कहा तो चंद्रपाल अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और आरती को दो गोलियां मार दीं।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चंद्रपाल को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। विवाहिता का मायका ब्योली, वजीरगंज में है, लेकिन परिजन अलीगढ़ में रहते हैं। वे अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। आरती के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी 10 वर्ष की तथा बेटा आठ वर्ष का है।
Previous article
Next article