LUCKNOW
STATE
गायिका कनिका कपूर के साथ पार्टी अटेंड करने वाले सभी लोगों को पहचान कर होगा मेडिकल परीक्षण
Saturday, March 21, 2020
Edit
![]() |
TPT |
लखनऊ। मशहूर गायिका कनिका कपूर के साथ पार्टी अटेंड करने वाले सभी लोगों को पहचान कर मेडिकल परीक्षण की जाएगी। संपर्क में आए हुए लोगों की पहचान व उनको आइसोलेट करने के लिए लखनऊ जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को 125 टीमें रवाना की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: कोरेना वायरस के भय ने ली सेल्समैन की जान
कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी संख्या में कनिका व्यक्तियों के संपर्क में आई हैं। उनकी पार्टी में कई हाई प्रोफाइल लोग मौजूद थे, जो कई अन्य लोगों के संपर्क में आए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के सामने इन लोगों की पहचान करना और उन्हें आइसोलेट करना एक चुनौती बना हुआ है।
कनिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल प्रभाव से 25 टीमों को एक्टिव कर किया गया था, जिन्होंने राजधानी लखनऊ में कई लोगों को चिन्हित कर आइसोलेट किया है। इसके लिए 125 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें शनिवार से राजधानी लखनऊ में सक्रिय रहेंगी।
Previous article
Next article