BALLIA
STATE
निर्भया के दोषियों के फाँसी पर अपरिमिता के सदस्यों ने किया खुशी का इजहार
Saturday, March 21, 2020
Edit
![]() |
खुशी का इजहार करते (TPT) |
बलिया। अपरिमिता, साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा निर्भया के दोषियों को फाँसी की सजा सुनते ही खुशी का इजहार किया गया। संस्थान परिसर में शुक्रवार को महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर निर्भया दिवस मनाने का संकल्प लिया।
संस्थान की सचिव एवं गायिका सुनीता पाठक ने कहा कि अब महिलाओं को पूर्ण विश्वास हो गया कि आज का कानून व्यवस्था महिलाओं के हित में सही फैसला लिया। इस फैसले से महिलाएं भयमुक्त वातावरण में कहीं जा संकेंगी। इस न्याय से हर माता पिता को अपने बेटियों के प्रति साहस बढ़ेगा। इस मौके पर लाडली पाठक, किरण उपाध्याय, अनिता तिवारी, अनिता शर्मा, नन्दिनी तिवारी, नीलम गुप्त, मणि सिंह आदि लोग मौजूद रही।
Previous article
Next article