समाजवादी पार्टी ने बनाई मिशन 2022 की रणनीति, लिए गए ये निर्णय

samajwadi-party-make-stratgey-for-2022-election
TPT


लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने 'मिशन 2022' की रणनीति बना ली है। पार्टी राज्य मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्य के आगामी विधानसभा की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि 23 मार्च को लोहिया जी की जन्मतिथि पर समाजवादी पार्टी द्वारा साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। 

इसके अलावा अप्रैल महीने से हर 22 तारीख को साइकिल यात्रा या धरना होगा। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अप्रैल महीने से हर 22 तारीख को पार्टी की ओर से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी या धरना दिया जाएगा। बताया कि 22 तारीख का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

बैठक करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय किया गया है कि जनता के पास जाएंगे, जनता के साथ जो छल हुआ है, उसके बीच में चर्चा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, '92 में जब पार्टी बनी थी हमने संविधान बनाया था और ये तय किया था कि संविधान ही देश है, देश ही संविधान है। 

लेकिन इस समय बीजेपी ही देश है और देश ही बीजेपी है। कहा कि एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ बहुत आंदोलन हुआ, इसका कारण सिर्फ भाजपा है। नंदा ने कहा कि एनआरसी पर गृहमंत्री कुछ और जबकि प्रधानमंत्री कुछ और बोलते हैं। जानबूझ कर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।


सपा नेता ने आरोप लगाया कि देश में कोई भी विकास का काम नहीं हो रहा है। सिर्फ कुछ कॉर्पोरेट बॉडी को पूरा पैसा दे दिया गया है। उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार में ही सिर्फ विकास हुआ। आज 2017 के बाद कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने पूछा कि बीजेपी ने 70 लाख नौकरी देने का वादा किया था, वह कहां गया। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3