प्रेम करने की प्रेमियों को मिली भयानक सजा, जंगल में इस अवस्था में मिला उनका शव

the-dead-body-of-lover-laying-in-forest
TPT


लखीमपुर। जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार पूर्वाहन एक प्रेमी प्रेमिका का शव आंवला के जंगलों से बरामद हुआ। दोनों एक दिन पहले बिना बताए अपने घरों से निकले थे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।


महमूदाबाद निवासी अरविंद कुमार(24) का अपने पड़ोस में रहने वाली सुमन नामक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों गुरुवार की रात बिना किसी से कुछ बताएं अपने अपने घरों से निकल लिए थे। इससे पहले कि परिजन उनकी तलाश कर उन तक पहुंच पाते कि उनके शव मिलने की खबर आ गई। क्षेत्र में आंवला के घने जंगलों में दोनों का शव बरामद किया गया। 


अरविंद का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि उसकी प्रेमिका सुमन एक पेड़ से फांसी पर लटकी थी। दोनों के बीच करीब छह महीने से प्रेमप्रसंग चल रहा था और घरवालों का उनके इस प्रेम प्रसंग पर ऐतराज था। इसलिए ही दोनों ने एक राय होकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3