बलिया के सिकंदरपुर विधायक संजय यादव जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर राशन आदि का किया वितरण

Yadav-mla-from-ballia-reached-among-the-needy-and-distributed-ration
जरूरतमंदों के बीच जरूरत के सामान वितरित करते विधायक संजय यादव (thepaneltimes)



बलिया। पूरी दुनिया में तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते भारत में 21 दिनों का लॉक डाउन है। इस दौरान एक तरफ जहां चिकित्सक, पुलिस प्रशासन के लोग निरंतर लोगों के बीच अपना योगदान दे रहे हैं, वहीं प्रशासन द्वारा भी जरूरतमंद लोगों को राशन, भोजन, सब्जी आदि मुहैया कराया जा रहा है। 


इसी क्रम में सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव जरूरतमंदों के बीच खुद जाकर सब्जी, राशन आदि बांटे। विधायक ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है, न ही एक-दूसरे पर कटाक्ष करने का है। जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनको भोजन, राशन, सब्जी, चिकित्सक की व्यवस्था आदि पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।


एक दर्जन से अधिक गांव में खुद जाकर उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच सब्जी, राशन आदि वितरित किया। कहा कि यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। क्षेत्र की जनता भूख प्यास से नहीं मरेगी। उनको हर समय जरूरत के सामान पहुंचाई जाती रहेगी।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3