दिल्ली में डाक्टर ने की खुदकुशी आप के इस विधायक पर सुसाइड के लिए उकसाने का लगा आरोप

a-doctor-sucide-in-new-delahi
TPT

नई दिल्ली। दिल्ली में एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है। ये मामला नेब सराय थाने के दुर्गा विहार का है। इस मामले में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने देवली से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली पुलिस को इस बाबत आज सुबह एक पीसीआर कॉल मिला था। खुशकुशी में डॉक्टर ने लिखा है कि उसे स्थानीय विधायक की ओर से लगातार परेशान किया जा रहा था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आप विधायक प्रकाश जारवाल, कपिल नगर और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3