68 वर्ष की आयु में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

a-sixty-eight-years-old-lady-born-twine
TPT

नाइजीरिया। जहां एक ओर सब लॉकडाउन है। दुनिया मानों थम सी गई है। वहीं नाइजीरिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने 4 आईवीएफ अटेंम्ट के बाद जुड़वा बच्चे पैदा हुए हैं। और तो और महिला की उम्र सुनकर आप और ज्यादा हैरान होने वाले हैं। 

इस महिला की उम्र 68 वर्ष है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम Margarett Adenuga है। लागोस के एक अस्पताल में उन्होंने 14 अप्रैल के दिन एक बेटा और बेटी को जन्म दिया। अस्पताल के एक डाक्टर ने बताया कि महिला की उम्र ज्यादा और पहली बार मां बनने के कारण जान को काफी रिस्क था। दोनों बच्चे सिजेरियन ऑपरेशन से पैदा हुए हैं। 

दोनों स्वस्थ हैं। मां भी स्वस्थ है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल आंध्र प्रदेश की एक 73 वर्षीय महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3