गर्भवती ने कार में दिया बच्चे को जन्म देवदूत बने पुलिसकर्मी

a-woman-give-birth-a-baby-in-a-car
TPT

आजमगढ़। कोरोना वायरस के फैलाव पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में लागू लाक डाउन के दौरान प्रसव पीड़ा से बेहाल गर्भवती महिला ने रास्ते में ही नवजात को जन्म दिया।इस मौके पर देवदूत बने पुलिसकर्मियों ने प्रसूता को महिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए अपने फर्ज को निभाया। जहानागंज थाना क्षेत्र के 

मित्तूपुर गांव का रहने वाला प्रताप जीविकोपार्जन के लिए मुंबई रहता है। इन दिनों देश में लागू संपूर्ण लाक डाउन के चलते वह मुंबई में ही फंसा हुआ है। गांव पर परिवार के साथ रह रही प्रताप की गर्भवती पत्नी उषा देवी को सोमवार को दोपहर में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर की बुजुर्ग महिला के साथ गर्भवती प्रसव के लिए शहर स्थित अस्पताल के लिए चल पड़े। 
सिधारी क्षेत्र तक साधन सुलभ होने के कारण वह जिला मुख्यालय तक पहुंच पाई। इसके बाद वह परिवार की महिला के साथ पैदल अस्पताल के लिए चल दी। रास्ते में तिराहे के पास असहाय पीड़ा के चलते गर्भवती महिला सड़क पर लेट कर तड़पने लगी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे जहां कार में बैठाया वहीं महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3