युवक ने अधेड़ महिला को करीब से मारी गोली

a-young-shoot-an-old-lady-ti-close
TPT


लखनऊ। कासगंज से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स एक अधेड़ महिला को काफी करीब से एक बार नहीं बल्कि दो बार गोली मारता है। शर्मिंदा कर देने वाली बात यह है कि महिला को गोली मारे जाने का वीडियो पड़ोसी द्वारा शूट किया गया है। वीडियो में महिला मदद के लिए रोती हुई नजर आ रही है, जब तक कि आरोपी शख्स द्वारा महिला को गोली नहीं मार दी जाती है।


पड़ोस की छत से बनाई गई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स देसी बंदूक से महिला को धमका रहा है और महिला पर बंदूक ताने हुए है, जिसके बाद महिला उठने की कोशिश करती और अपने घर की ओर मुड़ती है। इसके बाद शख्स महिला पर पीछे से गोली चला देता है और महिला गिर जाती है। दर्द से तड़प रही महिला की पड़ोसी ने मरने तक की वीडियो बनाई।


फिलहाल फायरिंग करने वाले आरोपी मोनू को हिरासत में ले लिया गया है और अब तक यह मालूम नहीं चला कि उसने महिला पर गोली क्यों चलाई? आरोपी की मदद करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वीडियो बनाने वाले शख्स पर भी कानूनी कार्रवाई की गई है।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3