लॉकडाउन के दौरान राशन खरीदने निकला यह युवक दुल्हन लेकर पहुंचा घर

during-the-lockdown-this-young-man-came-out-to-buy-ration-outside-the-house-with-the-bride
TPT

गाजियाबाद। लाकडाउन में साहिबाबाद एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक शख्स घर से सब्जी और राशन लेने के लिए निकला था, लेकिन जब वापस लौटा तो दुल्हन को साथ लेकर आया। लॉकडाउन में अचानक दुल्हन के घर आने पर युवक की मां के होश उड़ गए। दरअसल वह लड़के की गर्लफ्रेंड थी। नाराज लड़के की मां ने दुल्हन को अपने घर में घुसने से रोक दिया। इसके बाद पूरा मामला थाने पहुंच गया। 

दोनों थाने में मौजूद थे। वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी। बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया। फिलहाल लड़के की मां के राजी न होने के बाद पुलिस ने दूल्हा दुल्हन को अलग किराये के मकान में रहने के लिए बोल दिया है।


लॉकडाउन के दौरान घर के बाहर निकले इस युवक के यूं अचानक दुल्हन लेकर घर इस नवविवाहित जोड़े के साथ-साथ लड़के की नाराज मां भी थाने पहुंच गई। युवक के अनुसार दोनों ने शादी कर ली है और इससे एक महीने पहले भी दोनों हरिद्वार में शादी कर चुके हैं। हालांकि लड़के की मां ने यूं अचानक पहुंची अनजान दुल्हन को घर में रखने से मना कर दिया है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3