एक ही मकान से पांच लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी

five-dead-body-found-in-a-house
TPT
एटा। एटा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जनपद में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव घर में मिले हैं। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के गेट को तोड़कर शवों को निकाला है।
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मकान से पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मौक पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कॉलोनी में बंद मकान से दो बच्चों समेत पांच लोगों के शव बरामद किए हैं।
एटा में सनसनीखेज मामला सामने के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एटा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव घर में मिले हैं। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों और दो महिलाओं समेत एक पुरुष का शव बंद मकान में मिला है। जो पूर्व स्वास्थ्यकर्मी बताया जा रहा है।
पुलिस ने गेट तोड़ कर शव निकाला है। वहीं फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 

Ads Post 2

Ads Post 3