लूडो में पत्नी से हारने पर पति ने पत्नी की तोड़ी रीढ़ की हड्डी



husband-broke-backbone-of-wife-after-losing-to-wife-in-ludo
TPT
वडोदरा। वडोदरा में एक परिवार के लिए लूडो कलह का कारण बन गया। ऑनलाइन लूडो खेल में एक पत्नी ने अपने पति को हरा दिया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा यहां तक बढ़ा कि पति ने पत्नी की पीट-पीटकर कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। पत्नी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।


181 अभयम हेल्पलाइन में आई शिकायत के बाद मामला सामने आया। काउंसलर ने बताया कि 24 वर्षीय महिला वेमाली की रहने वाली है। वह घरों में ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। उसका पति एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करता है। लॉकडाउन में इन दिनों वह घर पर ही रह रही है। 

उसका पति भी घर पर था। दोनों ने टाइमपास के लिए ऑनलाइन लूडो गेम खेलने का फैसला लिया। जिसमें पत्नी ने अपने पति को खेल में तीन से चार राउंड लगातार हराया। बार-बार हारने के बाद नाराज पति ने पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया। पति ने पत्नी को इतना पीटा कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। बाद में गलती का एहसास होने पर पति, पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज जारी है।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3