पति के बार- बार सेक्स की डिमांड से परेशान पत्नी पहुंची थाने फिर

husband-demanded-for-sex-again-and-again
TPT

बेंगलुरु। लॉकडाउन में घरेलू हिंसा की कई खबरों के बीच आज एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स 24 तारीख के बाद से अब तक नहीं नहाया है। 

बेंगलुरु में दो बच्चों की मां ने पुलिस की महिला हेल्पलाइन शाखा परिहार से संपर्क किया और अपने पति की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति नहाता नहीं है और उसे सेक्स करने के लिए मजबूर करता रहता है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, महिला का कहना है कि 24 मार्च यानी जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से उसका पति नहीं नहा रहा है और बार-बार सेक्स करने के लिए दबाव बनाता है। ऐसी स्थिति में जब वह मना कर देती है तो उसे मारता-पीटता भी है। 
    
दरअसल, पुलिस के हेल्पलाइन पर कॉल जयनगर से आया था। 32 वर्षीय महिला ने कहा कि उसका पति किराना का दुकान चलाता है और कैश की दिक्कतों का हवाला देकर वह दुकान नहीं खोल रहा है। उसका कहना है कि जब से लॉकडाउन हुआ है, तब से उसका पति नहीं नहाया है और वह स्वच्छता का जरा भी ख्याल नहीं रखता है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3