बलिया मेंं मदरसा संचालक के इस घिनौनी हरकत से पुलिस ने किया गिरफ्तार

madarsa-sanchalak-ki-karastani-huwa-giftar
TPT

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में संचालित मदरसा में पढ़ने वाले किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

14 वर्षीय पीड़ित के पिता ने सिकन्दरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र इब्राहिम मदरसा ( तहरीर में नाम) में पढ़ता है। मदरसा संचालक ने 28 अप्रैल को मेरे पुत्र को मदरसे पर बुलाकर पुनः अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़का किसी तरह वहां से घर भाग कर आया और घटना की जानकारी दिया। बताया कि मेरे साथ पहले भी यह दर्जनों बार अप्राकृतिक दुष्कर्म कर चुका है। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी चौकी प्रभारी को दिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है।  
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3