बिना पंडित और बिना बेदी के दुल्हा दुल्हन ने लिए सात फेरे

without-sage-and-without-bedi-groom-took-seven-round
TPT

लखनऊ। लॉकडाउन का असर शादी समारोह पर भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक ने अनोखे तरीके से शादी की है। इस शादी में न तो पंडित थे और न ही बेदी थी। दूल्हे ने यूं ही दुल्हन के साथ सड़क पर स्थित एक चौक का परिक्रमा कर शादी कर ली। अब इस शादी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, दूल्हा शादी के लिए दिल्ली से मुजफ्फरनगर आया था। उसने आनंदपुरी की प्रीति के साथ बिना पंडित और बेदी के शिवचौक के सात फेरे ले लिए। शादी करने के बाद दूल्हा और दुल्हन को सेनेटाइज चेंबर से होकर गुजरना पड़ा। इसके बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
दिल्ली निवासी दूल्हा का नाम कुलदीप सोलंकी है। उसकी शादी की तिथि 17 अप्रैल को काफी समय पहले ही तय हो चुकी थी। लॉकडाउन होने की वजह से दोनों की शादी में समस्या आ रही थी। ऐसे में दूल्हे ने दिल्ली प्रशासन से शादी करने की परमिशन ली और 6 लोगों के साथ अलग अलग दो गाड़ियों में बैठकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गया। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3