बलिया: गड़ही में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

a-dead-body-found-in-pond-sansation

बलिया। नगर पंचायत बांसडीह अंतर्गत उत्तर टोला (वार्ड नं 4) में स्थित गड़ही में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है। शनिवार की सुबह सुबह जब लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले तो गड़ही में एक बृद्ध का शव पड़ा देखा। उसकी उम्र लगभग 65 से 70 बर्ष होगी। सर पर सफेद बाल, शरीर पर एक गंजी, धोती व पैरों में काले रंग के जूते पहना वृद्घ पानी में उतराया था।


अज्ञात शव को देखकर लोगो में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस की सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही क्षेत्रधिकारी बांसडीह दीपचंद, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कालीशंकर तिवारी, उपनिरीक्षक सुल्तानपुर चक्रपाणि मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन के साथ शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3