बलिया में रेल की पटरी पर दो टुकड़ों में कटा मिला शव फैली सनसनी

a-dead-body-found-on-railway-line-to-cut-in-to-two-part
TPT

बलिया। क्षेत्र के सुरेमनपुर पश्चिमी केविन के पास रविवार को सुबह अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।  लोगो ने देखा कि एक शव रेलवे पटरी के पास दो टुकड़ों में पड़ा हुआ है। धीरे धीरे लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी, लोगो ने इसकी सूचना पुलिस  को दी। उपस्थित लोगों ने शव की शिनाख्त अशोक खरवार पुत्र फागु खरवार ग्राम टोला शिवन राय के रूप में हुई। 

लोगो से पूछने पर पता चला कि अशोक खरवार की शादी सुरेमनपुर गाँव के विनय  खरवार की लड़की के साथ हुई थी। ये फरवरी से ही अपने ससुराल में ही रह रहे थे सिर्फ एक दिन के लिए मॉर्च में अपने घर टोला सीवन राय गए थे उसके बाद अपने ससुराल में ही रहने लगे। इनकी पत्नी भी यही रहती थी। 

घर वालो ने बताया की ये शनिवार की शाम को ही घर से निकले थे जब रात तक घर नही आये तो घर वालो ने खोजना शुरू किया अगले दिन सुबह इनका शव दो टुकड़ों में गाँव के समीप रेलवे पटरी पर पड़ा मिला।

 सुबह गाँव के लोग अपने खेतों में काम करने जा रहे थे तो शव देख कर इसकी सूचना जीआरपी सुरेमनपुर और पुलिस चौकी सुरेमनपुर को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3