पत्नी का मोबाइल रात में बता रहा था बिजी क्वॉरेंटाइन सेंटर से भाग युवक ने काट डाला पत्नी का हाथ

a-husband-cut-hand-of-his-wife-while-busy-during-call
TPT

रायपुर। पत्नी का मोबाइल रात में बिजी बता रहा था। पहले से ही पत्नी के चरित्र पर शक कर रहे पति को गुस्सा आ गया। वह क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागकर घर पहुंचा और पत्नी का धारदार हथियार से हाथ काट डाला।

 यह घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हाथ कटने के बाद महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उससे अंबिकापुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बागीचा क्षेत्र के कोरहापेटना का रहने वाला ललित कमाने के लिए ओडिसा गया था। लॉक डाउन में वह आया तो उससे क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। वह कई दिनों से क्वॉरेंटाइन सेंटर रह रहा था।घटना की रात उसने पत्नी को कॉल किया तो उसका नंबर बिजी बता रहा था। जिसके बाद वह कई बार कॉल किया, लेकिन नंबर बिजी ही बता रहा था। गुस्से में वह क्वॉरेंटाइन सेंटर से किसी तरह से भाग निकला और घर पहुंच गया।

 घर पहुंते ही पत्नी की पिटाई शुरू कर दिया और पूछने लगा कि वह किससे बात कर रही थी। गुस्से में उसने कुल्हाड़ी उठाया और पत्नी का हाथ काट डाला। महिला की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। बता दें कि बाहर से आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। आरोपी शख्स भी यही पर था, लेकिन वह क्वॉरेंटाइन सेंटर के स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गया।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3