दहेज नहीं मिला तो पति बना हैवान बदला लेने के लिए पत्नी का कराया रेप

a-husband-raped-hiswife-for-diwery
TPT

पंजाब। दहेज नहीं मिला तो पति हैवान बन गया। उसने अपने ही पत्नी का रेप कई माह तक कराता रहा जब पत्नी प्रेग्नेंट हो गई तो उससे घर से बाहर निकाल दिया। यह घटना पंजाब के बठिंडा की है। आरोपी पति ने हथियार दिखाकर पत्नी को जाने से मारने की धमकी तीन माह तक देता रहा है। धमकी देकर वह अपने ही ममेरे भाई से पत्नी का रेप कराता रहा। 

यह सब दहेज नहीं मिलने के कारण वह पत्नी को बदनाम करना चाहता था। प्रेग्नेंट होने के बाद जब पत्नी की स्थिति खराब हुई तो स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। जब एक सरंपच ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति एक साल से उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। उसके मायके वालों ने पति पर केस दर्ज करा दिया था। जिसके कारण वह और परेशान और प्रताड़ित कर रहा था।

एक साल तक केस चला, फिर दोनों के बीच समझौता हो गया। लेकिन पति नहीं सुधरा। केस खत्म होते ही उसके साथ मारपीट करने लगा। धमकी देकर वह मेरा रेप कराता रहा। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी में जुट गई है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3