बलिया: ट्रेन से कटकर महिला की मौत

a-woman-died-to-cut-train

बलिया। गुरुवार को बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से स्थानीय महिला की मौत हो गयी। अंजू देवी (30) पत्नी अलगू तुरहा निवासी शेर अपने घर से सुबह से ही लापता थी। घर वाले उसकी खोजबीन में जुटे थे तभी सूचना मिली कि बांसडीह स्टेशन के आउटर सिग्नल के अंदर एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। 

सूचना पाकर पंहुचे घरवालों ने जाकर देखा तो महिला अंजू ही थी। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। वो अक्सर घर से निकल पड़ती थी।। परिजन उसे ढूंढ कर घर लाते थे। सूचना पाकर पहुचीं जीआरपी ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3