कोरोना संकट में कीनिया में एक महिला अपने भूखे बच्चों को बहलाने लिए उबालती रही पत्थर

a-woman-in-kenya-in-the-corona-crisis-kept-boiling-stones-to-recreate-her-hungry-children
TPT

कीनिया। आठ बच्चों की इस माँ का नाम पेनिना बहाती कित्साओ है। पेनिना निरक्षर और विधवा हैं। वह लोगों के कपड़े धोकर अपना और अपने बच्चों का पेट पालती थी। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद उसका काम ठप हो गया।
पेनिना के लिए ग़रीबी और मुश्लें इतनी बढ़ गईं कि उन्हें अपने बच्चों को खिलाने के लिए खाना नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने बच्चों को बहलाने के लिए पत्थर उबालना शुरू कर दिया। पेनिना ने सोचा कि उन्हें कुछ पकाते देख बच्चे खाने के इंतज़ार में सो जाएंगे।
उनकी एक पड़ोसन प्रिस्का मोमानी ने इस पूरे वाक़ये का वीडियो बना लिया और मीडिया को इस बारे में बता दिया। प्रिस्का उनके बच्चों के रोने की आवाज़ सुनकर वहां ये देखने पहुंची थी कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3