बक्सर के एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा युवक खा जाता है 10 लोगों का खाना

a-young-eat-food-for-ten-people-alone
TPT

पटना। बिहार के बक्सर के एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक ने सबको परेशान कर रखा है। उसकी आदतें देखकर एक तरफ लोग हैरान हैं तो वहीं क्वारंटाइन सेंटर में खाना बनाने वाले रसोइये परेशान हैं। युवक की भूख ने सबको हैरत में डाल दिया है, जिससे वहां रह रहे लोगों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई।युवक के लिए भरपेट भोजन का इंतजाम करना भी अब मुश्किल हो रहा है।  
युवक की खुराक ऐसी है कि देखने वाले हैरान हैं। वह अकेले ही दस लोगों का खाना आराम से खा जाता है। उसकी नाश्ते की खुराक में 40 रोटी और कई प्लेट चावल होते हैं। वह एक बार में 80 लिट्टी खा जाता है, तब भी उसका पेट नहीं भरता है। इस युवक का नाम है अनूप ओझा, जो आजकल बक्सर जिले के मंझवारी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा है और संभवतः आज उसे क्वारंटाइन सेंटर से घर जाने को कह दिया जाएगा।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3