बलिया में काल बनकर आई तेज आंधी ने ली इस महिला की जान

a-young-lady-died-becouse-of-storm-in-ballia0
TPT

बलिया। दुबहड़ गांव में शुक्रवार की सुबह आई आंधी में दीवार गिरने से एक महिला दब गई। परिजनों ने आनन- फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांंच के बाद  डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुुसार सावित्री देवी (42) पत्नी संजय यादव घर का कुछ निजी कार्य कर रही थी। 

इसी बीच तेज आंधी के कारण छत पर बनी दीवार उनके शरीर पर गिर गई, जिसके कारण वह दब गई। आवाज सुनकर पड़ोसियों व परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3