स्टेशन पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले ये महिला और पुरुष

apatti-janak-sthiti-me-mile-mahila-purush
TPT

मुजफ्फरपुर। स्टेशन पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले नवदम्पति को लेकर खूब ड्रामा हुआ। आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई जोड़ी अंततः दंपत्ति निकली, जिसे जीआरपी ने उसे छोड़ दिया। सोमवार को खड़ी एक बस के ड्राइवर व महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इसके बाद यह अफवाह तेजी से उड़ी की महिला को बंधक बनाकर रखा गया था। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों को अपने अभिरक्षा में ले लिया। बाद में पूछताछ के दौरान एक अलग कहानी सामने आई।

महिला ने बताया कि वह पंजाब की रहने वाली है और उसका एक बेटा भी है। उसने बताया कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह कुढ़नी में अपने सहेली के यहां रही। लॉकडाउन के दौरान वह पंजाब के लिए ट्रेन पकड़ने जंक्शन पर आई तो औराई के उस बस चालक से उसका परिचय हुआ।

इसके बाद पांच दिन पहले दोनों ने शादी भी कर ली। औराई का बस चालक अविवाहित था। महिला के बयान के बाद जीआरपी ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3