बलिया में कुत्ते की पूंछ काटने को लेकर हुआ विवाद विधायक जी पहुंचे थाने

baliia-me-kutte-ki-puchh-ko-lekar-vivad
TPT

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में कुत्ते की पूँछ काटने को लेकर दो वर्गों के बीच हुए विवाद में  पुलिस  द्वारा पीड़ित पक्ष की पिटाई से क्षुब्ध बैरिया विधायक सुरेद्र सिंह कार्यकर्ताओं संग  रविवार को स्थानीय थाना में धमक पड़े। 

रामपुर गांव निवासी बलिराम गुप्ता का कुत्ता पड़ोस के मनान के बकरी पर झपट गया। बकरी किसी तरह वहां से भाग खड़ी हुई। इस बात से आक्रोशित मनान पक्ष के द्वारा कुत्ते की पूँछ काट दी गई। शनिवार की रात्रि 9 बजे इसी बात की कहासुनी व वाद विवाद में  दोनों तरफ से हुई मारपीट में एक पक्ष से मनोज गुप्ता  (27) व दूसरे पक्ष से मुन्ना मियां (26) घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के एक कांस्टेबल द्वारा लोगों को वहां से खदेड़कर कथित रुप से बलिराम गुप्ता (62) की डंडा से पिटाई कर दी गई। इसकी सूचना कार्यकर्ताओं ने विधायक सुरेद्र सिंह को दिया। 

रविवार को थाना पर धमके विधायक ने सी ओ बैरिया अशोक कुमार सिंह से घटना के बाबत चर्चा करते हुए कहा की कुत्ते की पूंछ काटना अमानवीय कृत्य है। घटना के संबंध में विधिवत न्यायोचित कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने  पीड़ित पक्ष के बलिराम गुप्ता के साथ हुई ज्यादती की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। इस संबंध में दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3