BALLIA
STATE
UTTAR PRADESH
बलिया: चमगादड़ों के मरकर पेड़ से गिरने के बाद क्षेत्र में दहशत
Wednesday, May 27, 2020
Edit
![]() |
TPT |
बलिया। कोरोना के खौफ के बीच चमगादड़ों के मरकर पेड़ से गिरने के बाद क्षेत्र में दहशत फैला गयी है। सूचना पर पहुंची जांच टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है।बताया जाता है कि क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के खड़ैंचा मौजे में साधन सहकारी समिति के पास बगीचे में वर्षों से पेड़ों पर चमगादड़ रहते हैं। आसपास के लोगों की मानें तो सोमवार से चमगादड़ पेड़ों से मरकर गिर रहे हैं।
मरे चमगादड़ों को कुत्ते इधर-उधर फैलाकर नोच रहे हैं। कोरोना महामारी के फैलने में चमगादड़ों की भूमिका को देखते हुए ग्रामीणों में इसे लेकर दहशत फैल गयी।चमगादड़ों की मौत की सूचना लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ शहाबुद्दीन को दी। सुचना पर स्वास्थ्य विभाग व वन विभाग के साथ ही पशु चिकित्साधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और मरे हुए चमगादड़ों का सेम्पल लेकर रवाना हो गई।
इस संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि गर्मी के कारण तापमान ज्यादा बढ़ गया है। इसकी वजह से चमगादड़ मर रहे हैं। चमगादड़ों का सेम्पल आईवीआरआई बरेली जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Previous article
Next article