कोरोना योद्वाओं को देश की सशस्त्र बल अनोखे तरीके से दे रही है सम्मान


corona-is-giving-honor-to-the-yoda-in-a-unique-way
TPT

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 जैसे अदृश्य दुश्मन से अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर लडऩे वाले योद्धाओं को आज देश की सशस्त्र बल अनोखे तरीके से सम्मान दे रही हैं। भारतीय वायुसेना ने सुखोई जैसे लड़ाकू विमान के जरिए देश के अलग- अलग हिस्सों में स्थित कोरोना वायरस अस्पतालों के ऊपर फूल बरसाने शुरू कर दिए हैं।

भारतीय सेना इन अस्पतालों के पास अपनी धुन से कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाएगी। वहीं नौसेना अपने जहाजों को रोशन करके कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत दर्ज करने का संदेश देगी।


वायुसेना के परिवहन विमान रविवार 3 मई की सुबह 7.52 बजे जम्मू कश्मीर की डल झील के ऊपर से फ्लाईपास्ट करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद सुबह 8.55 पर चंडीगढ़ में सुखना झील से होकर गुजरे। 

इसके अलावा वायुसेना के विमान सुबह 10.15 बजे दिल्ली में राजपथ, राजस्थान में जलमहल, मध्यप्रदेश के भोपाल में बड़ा तालाब, महाराष्ट्र में मुंबई का मरीन ड्राइव, हैदराबाद में हुसैन सागर झील, बंगलूरू में कर्नाटक विधानसभा, केरल में त्रिवेंद्रम में सचिवालय के ऊपर और तमिलनाडु में सुलूर, कोयंबटूर के आसमान में गोते लगाते हुए दिखेंगे। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3