अकेली महिला के घर में घुसे दीवान जी की हुई खातिरदारी

dewan-ji-entered-the-house-of-a-lone-woman-beating
TPT

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के उत्तरी कोलिया गांव में शुक्रवार की रात में अकेली महिला के घर में घुसे दीवान को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़कर पेड़ में बांध कर पिटाई की। सूचना पर पहुंचे प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस दीवान को साथ लेकर गई है। वसूली के आरोप में दिवान निलंबित चल रहा था।


जानकारी के मुताबिक, उत्तरी कोलिया गांव में शुक्रवार की रात को दीवान बाइक से एक महिला के घर पहुंचा जिसका पति बाहर कमाने गया है। रात में करीब साढ़े आठ बजे महिला के देवर ने दीवान को रंगेहाथ पकड़ लिया और बाहर से कमरा बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव वाले भी आ गए। फिर कमरा खोला गया। दीवान चारपाई के नीचे छिप कर बचने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे बाहर निकाला और पेड़ से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3