आंधी-पानी व तेज हवा के चलते गिरी मिट्टी की दीवार दबकर महिला की मौत

due-to-storm-a-wall-fell-down-a-women-died
TPT

बलिया। आंधी-पानी व तेज हवा के चलते रसड़ा के नागपुर गांव में मिट्टी की दीवार गिर गयी, जिसमें दबकर एक महिला की मौत हो गयी। महिला के साथ सो रहे उसके तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये। आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़, बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े, जबकि टीन शेड व फूंस की झोपड़ी उड़ गयी।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर निवासी हृदय नारायण की पत्नी 35 वर्षीया पूनम शनिवार की रात तीन बच्चों 13 वर्षीय बेटा हिमांशु उर्फ अमन, 15 वर्षीय बेटी पारूल व 4 वर्षीय बेटी साक्षी के साथ सो रही थी। इसी बीच तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी जिसके चलते झोपड़ी की मिट्टी की दीवार उनके उपर गिर पड़ा। बाहर सो रहे हृदय नरायण पहुंच गये। 
जानकारी होने के बाद आसपास के लोग इकट्टा हो गये। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे चारों को बाहर निकालने के बाद सभी को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पूनम को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गयी। घायल अमन व साक्षी का इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3