चाची के साथ करना चाहता था गलत काम विरोध करने पर कर दिया मर्डर

durachar-ka-virodh-karne-par-bhatije-ne-chachi-ka-reta-gala
TPT

रांची। भतीजा अपनी ही चाची के साथ गलत काम करना चाहता था। जब इसका विरोध उसकी चाची ने किया तो उसने गुस्से में चाची की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के तुरीटोला की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भतीजा कला भुईया गांव में छिपा हुआ था। पुलिस हत्या में प्रयोग किया गया धारदाऱ हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी। उसका पति बाहर गया था। इस दौरान ही भतीजा महिला के साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। 
महिला विरोध करने के साथ-साथ शोर करने लगे। जिसके बाद युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने देखा की महिला जमीन पर गिरी है। लोगों को भीड़ देख आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3