बलिया: भांगड़ में नहाते समय गहरे पानी में डूबे दो चचेरे भाई

during-bathing-drwaned-two-cusion

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़रहा गांव दक्षिण स्थित भांगड़ में बुधवार की दोपहर नहाते समय गहरे पानी में दो चचेरे भाई डूब गये। इससे दोनों की मौत हो गयी। सूचना पर दोकटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से रामपुर कोड़रहा गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के घर के परिजन दहाड़े मार कर विलाप कर रहे थे।

बता दे कि रामपुर कोड़रहा गावं निवासी सजंय यादव का छः वर्षीय पुत्र विक्की व अजय यादव का पांच वर्षीय पुत्र दुर्गेश दोपहर मे नहाने के लिए गांव से सटे दक्षिण भागड़ मे उतर गये। नहाते नहाते गहरे पानी मे चले गये।काफी समय बीत जाने पर जब दोनो घर नही लौटे तो परिजन परेशान होकर खोजने लगे। तब गांव के बच्चो ने बताया कि दोनो भागड़ में नहा रहे थे। ग्रामीणो और परिजनो ने पानी में खोजना शुरू किया तो दोनों का शव मिला।दोनो मृतक बच्चो के पिता भाई है। घटना से रामपुर कोड़रहा गांव मे कोहराम मचा हुआ है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3