पति को पत्नी का इनकार इतना लगा नागवार कि बेटी को ही जमीन पर पटका

husband-refusal-of-wife-was-so-exasperating-that-only-daughter-was-hit-on-the-ground
TPT

मिर्जापुर। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के राजापुर गांव में विदाई कराने ससुराल गए पति को पत्नी का इनकार इतना नागवार लगा कि उसने बृहस्पतिवार रात आठ महीने की बेटी को जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र के उसका गांव निवासी मुन्नालाल बिंद की शादी दो वर्ष पूर्व लहंगपुर चौकी क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी उमाशंकर बिंद की पुत्री मुन्नी से हुई थी। शादी के बाद उनको पुत्री हुई जो लॉकडाउन से पहले पुत्री के साथ मायके चली आई थी। मंगलवार को मुन्नालाल पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा।


लेकिन मुन्नी ने जाने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों में बहस होने लगी। इस दौरान बेटी मुन्नी उसकी गोद में थी। आरोप है कि विवाद के दौरान मुन्नालाल ने बेटी को छीन कर जमीन पर पटक दिया। इससे मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। 

परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृृत घोषित कर दिया। मुन्नी के पिता उमाशंकर बिंद ने थाने में तहरीर देकर मुन्नालाल पर मासूम को पटकने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3