बलिया में ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की मौत

one-died-in-road-accident-in-ballia
TPT

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के परसियां गांव में शनिवार की शाम ट्रैक्टर से दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

थाना क्षेत्र के खरिका गांव निवासी मनोज प्रजापति (45) पुत्र प्रेम नाथ प्रजापति रेवती नगर के वार्ड नं. 6 निवासी सत्यदेव तुरहा के ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। परासियां गांव में ट्रैक्टर पर चढ़ रहा था, तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। इसी बीच ट्रैक्टर चल पड़ा। शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ने से मनोज बुरी तरह घायल हो गया। उसे सीएचसी रेवती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3