सुपर साइक्लोन अम्फान टकरा सकता है आज बंगाल के तट से

super-cyclon-amfan-can-clasp-today-bengal-bay-bank
TPT

नई दिल्ली। सुपर साइक्लोन अम्फान आज बंगाल के तट से टकरा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान 155 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चल सकती है और भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश होगी और समुद्र में चार-पांच मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। सुपर साइक्लोन अम्फान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में काफी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि इस की गति अभी और भी बढ़ सकती है। साइक्लोन अम्फान आज दोपहर तक पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हादिया में टकरा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात अम्फान अपने केंद्र में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। सुपर साइक्लोन के खतरे को देखते हुए ओडिशा में 1704 कैम्प बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर तटवर्ती इलाके के लोगों को रखने के लिए ओडिशा में 2000 से ज्यादा मकान पहले ही तैयार कर लिए गये है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि अम्फान ओडिशा समेत तट से सटे 8 राज्यों में तबाही मचा सकता है। इसके मद्दे नजर बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पहले से ही एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि तूफान से एक भी व्यक्ति की जान न जाए, इसकी व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अम्फान के कारण मॉनसून आने में कुछ समय की देरी हो सकती है। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3