बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन से उतरे करीब दो दर्जन श्रमिकों के शरीर का टेम्परेचर मिला बढ़ा

temperature-found-increased-the-labourer-who-come-by-train
TPT

बलिया। बुधवार की सुबह बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन से उतरे करीब दो दर्जन श्रमिकों के शरीर का टेम्परेचर बढ़ा मिला। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने एक श्रमिक को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया है, जबकि बाकी श्रमिकों को क्वारंटाइन सेंटरों पर भेजा गया है। आज ही सभी की सैम्पलिंग की जाएगी।

गुजरात के राजकोट से लगभग 1200 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन बुधवार की सुबह बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। फिर एक-एक कर सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई। बताया जा रहा है कि थर्मल स्कैनिंग में 20-22 श्रमिकों का टेम्परेचर बढ़ा पाया गया। जिला महामारी प्रभारी डा. जियाउल हुदा ने कहा कि बीस श्रमिक ऐसे मिले, जिनको बुखार था। इसलिए सभी को अलग कर क्वारंटाइन कर दिया गया है। 

गाजीपुर के एक श्रमिक की तबियत ज्यादा खराब थी, लिहाजा उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इन सभी की सैम्पलिंग की जा रही है। नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3