CORONA
MADHYAPRADESH
STATE
शादी के तीसरे दिन दुल्हन निकली कोरोना पाजिटिव ससुराल में मचा हड़कंप
Thursday, May 21, 2020
Edit
![]() |
TPT |
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक नई नवेली दुल्हन में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के तीसरे दिन बाद युवती की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। अब दुल्हे और परिवार के 32 लोगों को क्वारंटीन किया है।
प्रदेश में यह अपने आप में संभवत: पहला मामला है। पाल प्रदेश के कोरोना संक्रमित जिलों में से एक हैं और रेड जोन में हैं। बुधवार को आई हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 39 नए मरीज मिले हैं।
Previous article
Next article